रोहतक संसदीय क्षेत्र के लोगो का दिल से आभार : धनखड
रोहतक,
रोहतक संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी को तीन लाख वोट देने के लिए जनता का दिल से आभार जताते हुए भाजपा के प्रत्याशी व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने कहा कि हमने कांग्रेस के गढ में मुख्यमंत्री के समक्ष दमदार चुनौती पेश की है और हम हारकर भी जीते है। कार्यकत्र्ताओं से तुरंत विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आहवान करते हुए धनखड ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव तक एक से डेढ लाख और मतदाताओं को पार्टी से जोडने में कामयाब होगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। केन्द्र में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि देश ने नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व स्वीकार किया है और मोदी की सरकार देश की उपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकत्र्ताओं ने पूरे चुनाव में ओर दलो से अधिक मेहनत से काम किया है, जिसका परिणाम यह हुआ है कि हम पूरे प्रदेश की सबसे चुनौती पूर्ण सीट पर दमदार प्रदर्शन कर पाएं। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आहवान किया कि वे हार की निराशा को स्वयं पर हावी न होने दे और विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए तुरंत जी-जान से जुट जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रोहतक संसदीय क्षेत्र के लोग अपने निर्णय पर पूनर्विचार करेंगे और खुलकर भाजपा का साथ देगे। प्रदेश की सात सीटो पर भाजपा की जीत के लिए उन्होंने प्रदेश वासियों को बधाई दी और कहा कि रोहतक में चुनौतियां ज्यादा थी, इसके बावजूद इस इलाके के लोगो ने मुझे दिल से अपनाया है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा का चुनाव तीस अप्रैल के बाद होता तो रोहतक के परिणाम भी अलग होते। उन्होंने कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को इतना भारी जनादेश दिया है। केन्द्र की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न केवल सुशासन व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी, बल्कि देश में विकास की नई मिशाल कायम करेगी।