भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के दो दिवसीय महाजनसम्पर्क अभियान में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इस अभियान में श्री राजनाथ सिंह के साथ रहेंगे।
![images](http://www.internationalnewsandviews.com/wp-content/uploads/2014/04/images37.jpg)
लखनऊ ,
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में जनसंपर्क बैठकें, नुक्कड़ सभाओं के साथ-साथ पर्ची बांटने और वोट डालने की रणनीति पर भी विस्तृत तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश भाजपा महामंत्री पंकज सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जायसवाल समाज की बैठक में जहां भाजपा वोट देने की अपील की वहीं टेढ़ी पुलिया कुर्सी रोड़ और आई0टी0 चौराहे पर जनसभा कर मतदाताओ से अपील की कि वे देेश के नवनिर्माण के लिए भाजपा को वोट दें। भाजपा ही देश को स्वच्छ, सुदृढ़ और कल्याणकारी सरकार दे सकती है। उनके साथ ज्ञान तिवारी, नागेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। श्रीमती सावित्री सिंह ने नरही, अमीनाबाद, कृष्णा नगर में संपर्क सभा व बैठके कर भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ राजकुमार अग्रवाल, अरूण चड्डा, रामनिवास जैन उपस्थित थे। नीरज सिंह ने शिवपुरी कालोनी, हुसड़िया चौराहा, विराम खण्ड, रामकृष्ण वार्ड नरही, कृष्णा नगर, विष्णु पुरी, विवेकानन्दपुरी में पद यात्रा जनसभा और बैठक कर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिए वोट मांगे। उनके साथ रणविजय सिंह, जगत सिंह, पी0के0सिंह, अमित गुप्ता कौशलेन्द्र सिंह, बृजेश प्रताप सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, शिवभूषण सिंह भी थे। श्रीमती अनामिका सिंह ने जुगौली नेहरू इन्क्लेव में श्रीमती नीलम सिंह और सुनील यादव के साथ जनसम्पर्क किया। श्रीमती सुषमा सिंह ने कमला नहरू नगर डयमेण्ड डेरी उदयगंज और सिन्धु नगर में जनसम्पर्क और बैठके की उनके साथ नीलम प्रजापति, अलका मिश्रा, विनीत यादव, हरीश कुमार खत्री ने भी भाग लिया।
लखनऊ उत्तर के अल्कापुरी अलीगंज में भाजपा की सभा हुई जिसे डॉ0 नीरज बोरा और पंकज सिंह ने सम्बोधित कर भाजपा को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की सभा का आयोजन राजकुमार सिंघल और डॉ0 संदीप अग्रवाल ने किया। डायमण्ड डेरी, मुरलीनगर, उदयगंज और हुसैनगंज की बाजारों में व्यपारी नेताओं ने व्यापक जनसम्पर्क कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। सम्पर्क करने वालो में सुधीर हलवासिया, रूपचन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, लक्ष्मी नरायण अग्रवाल, भरतभूषण, जगदीश जिन्दल, हरीश चन्द्र अग्रवाल, विन्धेश्वरी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। विकास नगर में डॉ0 के0के0त्रिपाठी जो अभी हाल में ही समता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए है, ने प्रबुद्ध जनो की बैठक की जिसे सत्यवीर त्यागी, रामनरायण दुबे, पूर्व मेयर दिल्ली, एन0सी0त्यागी, मनोज राय ने सम्बोधित कर भाजपा को समर्थन देने की अपील की बैठक में प्रोफेशर नन्दकिशोर मिश्रा, गनेश प्रसाद तिवारी, मोहम्मद आरिफ हासमी, प्रोफेसर जे0पी0तिवारी आदि उपस्थित थे। भाजपा की महिला कार्यकर्ता निर्मला वर्मा, इन्दू शुक्ला, करूणा मिश्रा, मालती तोमर, कमलेश गंगवार ने पूर्व उपमहापौर उर्मिला मिश्रा के नेत्रत्व में मालएवन्यू, बेलदारी लेन और लालबाग में जनसम्पर्क कर भापजा के लिए वोट मांगे। लखनऊ पूर्व विधान सभा क्षेत्र के कार्यालय में भाजपा विधायक कलराज मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मतदाता पर्ची बाटने और मतदान के दिन वोटरो को निकालने की योजना तैयार की। लखनऊ पश्चिम के गढ़ीपीर एकतानगर में जनसम्पर्क किया गया और मतदाता पर्ची बाटी गयी।