आई एन वी सी न्यूज़
नई दिल्ली ,
नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी है लॉ एंड आर्डर की, और लॉ एंड आर्डर की की जिम्मेदारी है गृहमंत्री की, देश में बेटियों को दरिंदगी करके जलाकर मार डाला गया |
आखिरकार दरिंदगी रोकने में फेल गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जंतर मंतर पर राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी महिला ब्रिगेड अध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में नागरिकों नें जलाया |
सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट संगीता सिंह नें सरकार से मांग की है कि अब महिलाओं को भरोसा नहीं कि सरकार सुरक्षित कर सकेगी इसलिए सरकार से अपील है “महिलाओं को पिस्तौल खरीदने की इजाजत बिना शर्त दे जिससे हम आत्मरक्षा कर सकें”
सरकार ऐसा पिस्तौल बनाये जो आत्मरक्षा के लिए हो जैसे पैलेट या कोई और विधि का एवं कम दाम का हो जिससे अभिभावक अपने बेटियों व् पत्नी को आसानी से दिला सकें,
अभी हथियार का लाइसेंस लेना सबसे मुश्किल काम होता है |
दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्यतः सुरेश सब्बरवाल, पवित्र श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, लोकेश मास्टर, विपिन तिवारी, बलजीत यादव, सहित तमाम लोग शामिल थे |