आई एन वी सी ,
रोहतक,
हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रवक्ता रवि मलिक ने बताया कि प्रैस काऊंसिल ऑफ इन्डिया के लिये यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राठी ने तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजय राय ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा नेशनल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की प्रबन्धकारिणी के लिये हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजय राय, संदीप मलिक तथा वरिष्ठ पत्रकार भूपेन्द्र चौधरी को नामित किया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता रवि मलिक ने बताया कि हरियाणा में मीडियाकर्मियों की लम्बित मांगों को लेकर शीघ्र ही संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक बुलाई जायेगी। जिसमें प्रदेश सरकार की हठधर्मिता पर भावी रणनीति तय की जायेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा मीडियाकर्मियों की 22 सूत्री मांगों पर गत दिनों मान्यता प्रदाय समिति की बैठक में अधिकांश मांगों पर सहमति बन गयी थी लेकिन इन मांगों के माने जाने की घोषणा अभी तक नहीं हो पायी है।
- Latest News
- Other
- Politics
- Tri City News
- हिंदी न्यूज़
- खिदमत
- literature world
- दिल से
- रहस्य रोमांच
- संक्षिप्त समाचार
- समाज