मुंबई,,
दुर्लभ उपकरण रबाब को इसकी शानदार संगीत के लिए जाना जाता है और आपके लिए कलाकार चिन्टू सिंह इसे पेश करेंगे। इनके साथ आप युवा उस्ताद सिद्धेश को लाजवाब जलतरंग की मधुर धुन निकालते सुन और देख सकते हैं।
नदास्वरम भी ऐसे ही दुर्लभ उपकरणों में एक है। दक्षिण भारत के त्यौहारों और मंदिरों में इसे महत्वपूर्ण मौके पर बजाया जाता है। आईडिया जलसा में जानेमाने संगीतकार एमकेएस शिवा इसे प्रस्तुत करेंगे।
आर्ट एंड आर्टिस्ट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड तथा इंडियन म्युजिक ऐके दुम्मी की पिछली श्रृंखला को संगीत के कद्रदानों ने खूब पसंद किया था और इसी से प्रेरित होकर एक बार फिर यह सीरिज पेश की जा रही है। इस बार भी श्रृंखला को अन्नू कपूर और दुर्गा जसराज की जोड़ी प्रस्तुत करेगी। इनलोगों ने बेहद लोकिप्रय टीवी कार्यक्रम अंताक्षरी की शुरुआत की थी जो 1990 के दशक में सबसे लोकिप्रय शो था।
आईडिया जलसा – म्युजिक फॉर सोल की अवधारणा दुर्गा जसराज की है और आर्ट एंड आर्टिस्ट् (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। इसने खुद को भारतीय संगीत के सभी रूपों के लिए अकेले सबसे बड़े प्लैटफॉर्म के रूप में स्थापित कर लिया है। यह एक अनूठा प्रदर्शन आधारित फ़ॉर्मेट शो है जो जानी-मानी हस्तियों, कलाकारों, युवा उस्तादों और नई प्रतिभाओं को एक मंच पर लाता है ताकि भारतीय संगीत के समृद्ध और विविध रूपों को प्रस्तुत किया जा सके।