
आई एन वी सी न्यूज़
देहरादून ,
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी एवं दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित उत्तराखण्ड स्वरोत्सव 2017 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। स्वरोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड सांस्कृतिक रूप से बहुत ही समृद्ध है। इसे बचाए जाने की जरूरत है। राज्य सरकार इसके लिये एक पहल शुरू करने जा रही है। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य में एक संस्कृति ग्राम बसाया जाएगा। जो लोग उत्तराखण्ड की संस्कृति को देखने नीति, माणा, धारचुला, घनसाली आदि जाने का समय नहीं निकाल सकते, उन लोगों के लिये राज्य सरकार एक छोटा सा उत्तराखण्ड बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि थोड़ा सा समय देकर आप इन राज्य की संस्कृति को एक ही जगह पर देख सकते हैं।










