हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें महिलाओं, किसान, पूर्व सैनिक, पत्रकारों समेत समाज के सभी वर्गों पर भरोसा जताया गया है।
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री व आप के हरियाणा प्रभारी गोपाल राय के साथ विचार विमर्श के बाद राज्यसभा सांसद एवं सह प्रभारी सुशील गुप्ता और प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद ने नामों की घोषणा की है।
गुप्ता व जयहिंद ने बताया कि प्रत्याशी चयन के मामले में उन लोगों को तरजीह दी है जिन्होंने संगठन के लिए काम करते हुए हर मोर्चे पर पार्टी की आवाज बुलंद की। आने वाले दिनों में अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
सभी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है। पंचकूला से योगेश्वर शर्मा, अंबाला शहर से अंशुल कुमार अग्रवाल, लाडवा से गुरदेव सिंह सूरा, असंध से अनूप संधू व जुलाना से राजकुमार पहल, फतेहाबाद से लक्ष्य गर्ग व उकलाना से मंजीत रंगा, नारनौंद से मंजीत लौरा व हांसी से मनोज राठी, बरवाला से अनूप सिंह चनौत, तोशाम से पवन हिंदुस्तानी, गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व सूबेदार मुनिपाल अत्तरी, बहादुरगढ़ से अनीता छिकारा, बेरी से अशवनी दुल्हेड़ा, महेंद्रगढ़ से अजय शर्मा, गुरुग्राम से रणबीर सिंह राठी, होडल से करण डागर, पलवल से कुलदीप कौशिक, फरीदाबाद एनआईटी से संतोष यादव, बड़खल से धर्मवीर भड़ाना, बल्लभगढ़ से हरेंद्र भाटी और फरीदाबाद से सुमनलता वशिष्ठ को आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है। PLC.