आई एन वी सी ,
लखनऊ ,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लखनऊ से लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने आज कैथड्रल चर्च में इसाई पादरियों से भेंट कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा उन्होंने फादर ईगनेशियस डिसोजा, फादर ओलिवन मोरस, फादर डोनाल्ड डिसोजा, फादर नारेश लोबो, फादर मेल्विन सालडान्हा, फादर फौल रोड्रिगस, फादर आलफेन्सस लोबो, फादर डोमिनिक पिन्टो से भंेट की। श्री सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जाति, पंथ, मजहब से ऊपर उठकर सभी देशवासियो के लिए कार्य करने वाली पार्टी हैै। भाजपा ही सबके साथ न्याय कर सकती है।
इसाई धर्म गुरों से मुलाक़ात के बात राजनात सिंह को एक और अच्छी खबर सुनने को मिली की आज मल्लाही टोला वार्ड के मुस्लिम नेता सनम आगा उर्फ कामरान आज नीरज सिंह की उपस्थित में अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गये। यह जानकारी आल इण्डिया शिया मंच के अध्यक्ष खुर्शीद आगा ने दी। उन्होंने बताया की शरीफ मंजिल हुसैनाबाद और पीरबुखारा में शिया समुदाय की बैठके हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को समर्थन देने का निर्णय किया गया। तो उधर देवरिया में भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता व रीति-नीति से प्रभावित होकर देवरिया के बसपा के कद्दावर नेता श्री कमलेश शुक्ला ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र व ज्वाईनिंग कमेटी के चेयरमैन श्री शिवप्रताप शुक्ला के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में व्यास मुनि मिश्रा, आर.टी. मिश्रा, अखिलेश्वर दूबे, बिकाऊ यादव, धर्मशील तिवारी आदि लोग थे। सदस्यता ग्रहण कराने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला थे।