आई,एन,वी,सी,
लखनऊ,
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जम्मू के मेढ़र में पाकिस्तान द्वारा किये गये कायरतापूर्ण कृत्य के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में पाकिस्तान का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केन्द्र सरकार से पाकिस्तान कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की। पार्टी के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि बरेली में राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार के नेतृत्व में तथा राजधानी लखनऊ में आशुतोष टण्डन गोपाल , महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, मान सिंह व अभिजात मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से जुलूस निकालकर विधानसभा के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। जबकि लखनऊ जिला में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूटर इण्डिया चैराहा सरोजनीनगर पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। रायबरेली में जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, गोण्डा में प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, क्षेत्रीय संयोजक अवध क्षेत्र शेष नारायण मिश्र, श्रावस्ती में जिलाध्यक्ष रामफेरन पाण्डेय, परशुराम कुशवाहा, बहराइच में अनुपमा जायसवाल, जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द्र शुक्ला, हरदोई में जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, माधवेन्द्र सिंह रानू, अखिलेश पाठक के नेतृत्व में, बलिया मे जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मऊ में सुशील राय, गोरखपुर में महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, आजमगढ़ में सहजानन्द राय, सीतापुर में जिला संयोजक साकेत मिश्र, भानू प्रताप सिंह, लखीमपुर में जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र, अभिषेक सिंह, शरद मिश्रा, अरविन्द गुप्ता, आशू मिश्र, फैजाबाद के पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी तथा बाराबंकी में जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी व पंकज सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाक विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर अपना रोष व्यक्त किया। इसी क्रम में मथुरा से पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आगरा महानगर मे महानगर अध्यक्ष गामा दुबे पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, मैनपुरी में रामनरेश अग्निहोत्री, शिवदत्त भदौरिया, इटावा में जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के नेतृत्व में, कांसगंज में अनिल पुडीर, एटा में पंकज गुप्ता, अलीगढ़ में नत्थी सिंह, मीना कुमारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।