INVC

धोखा देगा तो अगला दिन नहीं देख पाएगा

July 20, 2019 | by INVC Desk

Sonakshi-Sinha-and-Manish-M.jpg

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हमेशा हम सबके मन में सवाल बना रहता है? एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से सिंगल हैं. उनके फैंस जानना चाहते हैं कि वह किसे डेट कर रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐसे ही एक सवाल पर सोनाक्षी ने चौंकाने वाला जवाब दिया है.

'दबंग गर्ल' ने बताया कि उनके पैरेंट्स चाहते हैं कि वह 'सुशील लड़के' के साथ डेट करें लेकिन ऐसा लड़का बॉलीवुड में मिल पाना मुश्किल है. सोनाक्षी ने इंडस्ट्री में किसी के साथ डेट करने के सवाल पर कहा, "मेरे पैरेंट्स चाहते हैं कि मैं सुशील लड़के के साथ डेट करूं लेकिन बॉलीवुड में इस तरह का कोई लड़का है ही नहीं." 

एक्टर-राजनेता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने एक सेलेब्रिटी को डेट किया था और किसी को इस बारे में जानकारी नहीं है. हालांकि सोनाक्षी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने आगे कहा, "अगर मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझे धोखा देगा तो वह अगला दिन नहीं देख पाएगा." 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही 'खानदानी सफाखाना' में नजर आएंगी. इस मूवी को शिल्पी दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में सोनाक्षी एक पंजाबी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो अपने मामा के खानदानी क्लीनिक को चलाने की जिम्मेदारी संभालती है. यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी. शिल्पी के साथ काम करने पर चर्चा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "महिला निर्देशक, पुरुष निर्देशक की तुलना में ज्यादा संवेदनशील होती हैं."   PLC

 

 

RELATED POSTS

View all

view all