आई एन वी सी,
दिल्ली,
रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज लोकसभा में पेश अंतरिम रेल बजट में 17 प्रीमियम, 39 एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर नयी गाड़ियों की घोषणा की।
नई प्रीमियम गाड़िया इस प्रकार हैं :
1. हावड़ा पुणे एसी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता नागपुर, मनमाड
2. कामाख्या नयी दिल्ली एसी एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता छपड़ा वाराणसी
3. कामाख्या चेन्नई एसी एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता मालदा हावड़ा
4. मुम्बई हावड़ा एसी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता नागपुर, रायपुर
5. मुम्बई पटना एसी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता खंडवा, इटारसी माणिकपुर
6. निजामुद्दीन मडगांव एसी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता कोटा, वसईरोड
7. सियालदह जोधपुर एसी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता मुगलसराय
8. यशवंतपुर जयपुर एसी एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता गुलबर्गा पुणे वसाईरोड
9. अहमदाबाद दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) बरास्ता पालनपुर, अजमेर, रेवाड़ी
10. बांद्रा अमृतसर एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता कोटा, नयी दिल्ली, अंबाला
11. बांद्रा टर्मिनस – कटरा एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता कोटा, नयी दिल्ली, अंबाला
12. गोरखपुर नयी दिल्ली एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता लखनऊ, मुरादाबाद
13. कटरा हावड़ा एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता मुगलसराय, सहारनपुर
14. मुम्बई-गोरखपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता खंडवा, झांसी, कानपुर
15. पटना बेंगलूर एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता मुगलसरास, छिवकी, माणिकपुर, नागपुर
16. यशवंतपुर कटरा एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता गुलबर्गा, काचेगुडा, नागपुर, नई दिल्ली
17. तिरूवनंतपुरम बेंगलूर (यशवंतपुर) एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता इरोड, तिरूपप्तूर
एक्सप्रेस गाड़िया इस प्रकार हैं :
1. अहमदाबाद कटरा एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता पालनपुर, जयपुर, रेवाड़ी, हिसार, बठिंडा, अमृतसर
2. अहमदाबाद लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता पालनपुर, जयपुर, बांदीकुई, मथुरा, कांसगंज
3. अहमदाबाद इलाहाबाद एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता जलगांव, खंडवा, इटारसी, सतना, माणिकपुर
4. अमृतसर गोरखपुर एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्तस सहारनपुर, मुरादाबाद, सितापुर कैंट
5. औरंगाबाद रेणिगुंटा एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता परभनी, बीदर, विकाराबाद
6. बेंगलूर चेन्नई एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता बंगारपेट, जोलारपेट
7. बांद्रा टर्मिनस लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता कोटा, मथुरा , कासगंज
8. बरेली भोपाल एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता चंदौसी, अलीगढ़, टूंडला, आगरा
9. भावनगर बांद्रा एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता अहमदाबाद
10. भावनगर दिल्ली सराय रोहिल्ला लिंक एक्सप्रेस (सप्ताहिक)
11. गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस (सप्ताहिक)
12. गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता लखनऊ, कानपुर, बीना, मनमाड
13. गुंटूर काचिरगुडा डबल डेकर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
14. हावड़ा यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता भुवनेश्वर, गुडूर, काटपाडी
15. हुबली मुम्बई एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता बीजापुर, शोलापुर
16. हैदराबाद गुलबर्गा इंटरसिटी (दैनिक)
17. जयपुर चंडीगढ इंटरसिटी (दैनिक) बरास्ता झज्जर
18. काचेगुडा तिरूपति डबलडेकर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
19. कोटा जम्मूतवी एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता नयी दिल्ली, अंबाला
20. कानपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता कासगंज, मथुरा, कोटा
21. लखनऊ काठगोदान एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)
22. मंडूआडीह जबलपुर एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता इलाहाबाद माणिकपुर सतना
23 मालदाटाउन आनंदविहार एक्सप्रेस (सप्ताहिक) अमेठी, रायबरेली
24. मन्नारगुडी जोधपुर एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता जयपुर
25. मुम्बई चेन्नई एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता पुणे, गुलबर्गा, वाडी
26. मुम्बई गोरखपुर एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता गोंडा, बलरामपुर, बरहनी (आमान परिवर्तन के बाद)
27. मुम्बई करमाली एसी एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता रोहा
28. नांदेड औरंगाबाद एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता पूर्णापरभनी
29. नागपुर रीवा एक्सप्रेस बरास्ता सतना
30. नागरकोइल काचेगुडा एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता करूर, नामक्कल, सेलम
31. पुणे लखनऊ एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता खंडवा, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर
32. रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता मुरादाबाद, सहारनपुर
33. रांची नयी जलपायीगुडी एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता झाझा, कटिहार
34. सिकंदराबाद विशाखापत्तनम एसी एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता काजीपेट, विजयवाडा
35. संतरागाछी आनंदविहार एक्सप्रेस (सप्ताहिक)
36. श्रीगंगानगर जम्मू तवी एक्सप्रेस (सप्ताहिक) बरास्ता अबोहर, बठिंडा, धूरी
37. तिरूवनंतपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) एक दिन बरास्ता कोट्टयम और एक दिन बरास्ता एलेप्पी
38. वाराणसी मैसूर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) बरास्ता वाडी, दौंड
39. हवड़ा बालूर घाटा (साप्ताहिक)
पैसेंजर गाड़ियां इस प्रकार हैं :
1. बीना कटनी पैसेंजर (दैनिक)
2. डेकरगांव नहारलगुन पैसेंजर (दैनिक) नयी लाइन के पुरा होने के बाद
3. गुनुपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर (दैनिक)
4. हुबली बेलगांव फास्ट पैसेंजर (दैनिक)
5. जयपुर फुलेरा पैसेंजर (दैनिक)
6. मन्नारगुडी मैलादुतुरई पैसेंजर (दैनिक)
7. पुनलूर कन्याकुमार पैसेंजर (दैनिक) बरास्ता कोल्लम, तिरूवनंतपुरम
8. सम्बलपुर भवानीपटना पैसेंजर (दैनिक)
9. टाटानगर चाकुलिया पैसेंजर (दैनिक)
10. तिरूचेंदूर तिरूनलवेली पैसेंजर (दैनिक)
खड़गे ने कहा कि वित्तीय कठिनाइयों के बाद भी वर्तमान कारोबारी साल के लक्ष्य पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि अगले कारोबारी साल में अरुणाचल प्रदेश और मेघालय को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। अंतरिम रेल बजट में माल ढुलाई का लक्ष्य आगामी कारोबारी साल में 110 करोड़ टन रखा गया है, जो वर्तमान कारोबारी साल के संशोधित लक्ष्य से 4.97 करोड़ टन अधिक है।
विद्युतीकरण के मामले में वर्तमान कारोबारी साल में 4,500 किलोमीटर मार्ग के लक्ष्य की जगह 4,556 किलोमीटर मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हुआ। गेज दोहरीकरण भी 2,000 किलोमीटर के लक्ष्य की जगह 2,227 किलोमीटर पूरा हुआ।
उधमपुर-कटरा खंड पर सेवा जल्द शुरू होगी। इस सेवा से यात्री वैष्णो देवी के अधिकतम निकट तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि तीन नए कारखाने 2013-14 में शुरू हुए। ये हैं बिहार के छपरा जिले में रेल पहिया संयंत्र, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रेल कोच कारखाना और पश्चिम बंगाल के डानकुनी में डीजल कंपोनेंट कारखाना। सुरक्षा के बारे में मंत्री ने कहा कि एक भी मानव रहित रेल फाटक शेष नहीं रहा। पैंट्री कार में खाना पकाने के लिए इंडक्शन का उपयोग शुरू किया गया है और रेल फाटकों पर आने वाली रेलगाड़ियों की जानकारी के लिए बेहतर ऑडियो-विडियो प्रणाली शुरू की गई है।