भोपाल,,
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास में शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय पूर्व विद्यार्थी संगठन द्वारा प्रकाशित स्वर्ण जयंती स्मारिका का विमोचन किया। स्मारिका का प्रकाशन महाविद्यालय के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया है। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डा. अजय मेहता, संगठन के अध्यक्ष श्री सतीश रायजादा, प्रधान संपादक श्री विपिन बिहारी वाजपेई, सम्पादकद्वय श्री प्रलय श्रीवास्तव, डॉ. विनोद पाराशर, श्री विनय सेंगर, पूर्व मंत्री श्री राजकुमार पटेल, डा. राकेश कुमार सिंह, डा. बसंत कुमार पाठक, आई.जी. श्री अखिलेश कुमार सिंह, श्री उपमन्यु त्रिवेदी, श्री दिग्विजय सिंह (दिग्गू), श्री रविशंकर पाण्डे, डा. अशोक शर्मा, श्री अखिलेश श्रीवास्तव, श्री पी.एस. बेदी, श्री राजेश गाबा, श्री अनिल तिवारी, श्री कृष्ण मोहन गर्ग, श्री गोविंद पटेल, श्री अशोक पाण्डे उपस्थित थे।