आई एन वी सी ,
लखनऊ ,
प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये अभियान में आज 71 अवैध असलहे, 106 कारतूस, तथा 13 बम बरामद किये गये। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 3901 अवैध असलहे, 6483 कारतूस, 1283 किलो विस्फोटक के साथ 339 बम बरामद किये गये हैं। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 10.82 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विगत चौबीस घण्टे में आबकारी, आयकर एवं पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 5601 लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसमें 5470 लीटर देशी, 131 लीटर विदेशी मदिरा शामिल है। इस प्रकार अब तक कुल 2,31,800 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गयी है।
- Politics
- Aam Aadmi Party
- BJP
- BSP
- Congress
- Latest News
- Other
- Science
- SP
- States
- हिंदी न्यूज़
- खिदमत
- literature world
- दिल से
- रहस्य रोमांच
- समाज