भारत ने हमेशा लड़ी है स्वत्व की लड़ाई : विजय मनोहर तिवारी
मामाजी माणिकचन्द्र वाजपेयी जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन, लेखक लोकेन्द्र सिंह की पुस्तक ‘संघ दर्शन : अपने मन की अनुभूति’ का विमोचन
आई एन वी सी न्यूज़
भोपाल ,
![](https://internationalnewsandviews.com/uploads/2021/10/Vijay-Manohar-Tiwari.jpg)
आरएसएस से जुड़े जरूरी प्रश्नों का उत्तर देती है ‘संघ दर्शन’ : श्री शिवकुमार विवेक
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री शिवकुमार विवेक ने विमोचित पुस्तक ‘संघ दर्शन : अपने मन की अनुभूति’ की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुस्तक में 39 आलेख हैं। लेखक लोकेन्द्र सिंह ने संघ के विचारों का सामयिक विश्लेषण इसमें किया है। वर्तमान समय में हो रहे विमर्श का दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए। यह पुस्तक ऐसे ही कई प्रसंगों का दस्तावेज है। यह पुस्तक आरएसएस से जुड़े कई जरूरी और ज्वलंत प्रश्नों का उत्तर देती है। पुस्तक की प्रस्तावना प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक श्री जे. नंदकुमार ने लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम ‘स्वत्व’ से दूर रहे और ‘स्व’ पर ‘तंत्र’ हावी होता गया। स्वामी विवेकानंद, दयानंद सरस्वती से लेकर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तक ने स्वत्व के जागरण के लिए काम किया। स्वत्व का जागरण होगा, तब कोई भी परिवर्तन समाज का नुकसान नहीं कर सकता।
अनाम नायकों पर शोधकार्य करके अमृत महोत्सव को करें सार्थक : श्री अशोक पाण्डेय
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्यभारत प्रान्त के संघ के प्रान्त संघचालक श्री अशोक पाण्डेय ने कहा कि अमृत महोत्सव के इस प्रसंग को हम स्वत्व की खोज में लगाएं। ऐसे आदर्शों को सामने लाएं जिनके बारे में अब तक बहुत जानकारी समाज के सामने नहीं है। अनाम नायकों पर शोधकार्य करके हम अमृत महोत्सव को सार्थक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘स्व’ का जागरण नहीं होगा तो हम परम वैभव तक नहीं पहुंच सकते। संघ की स्थापना इसी स्वत्व के जागरण के लिए हुई थी। आभार प्रदर्शन विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री लक्षमेन्द्र माहेश्वरी ने किया और संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती रंजना चितले ने किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक और युवा शक्ति उपस्थित रही।