फल, सब्जी, मसाला क्षेत्र में दोगुनी से अधिक वृद्धि

0
50
सब्जी मंडीआई एन वी सी,
भोपाल, 
मध्यप्रदेश में उद्यानिकी गतिविधियों का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उद्यानिकी को लाभकारी बनाने के लिये राज्य सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम है किसानों में उद्यानिकी के प्रति विशेष रुचि जागृत हुई है। सीमित क्षेत्र में अधिक लाभ अर्जित करने के लिए अब किसान अधिक संख्या में आगे आ रहे हैं। राज्य सरकार ने भी कृषि को लाभकारी धंधा बनाने का संकल्प लिया हुआ है।
 
प्रदेश में उद्यानिकी के क्षेत्र में हाल के वर्षों में जो उल्लेखनीय प्रयास हुए उनके फलस्वरूप वर्ष 2008-09 की तुलना में फल क्षेत्र विस्तार के तहत लगभग साढ़े तीन गुना, सब्जी क्षेत्र विस्तार में लगभग ढाई गुना और मसाला क्षेत्र के विस्तार में दोगुना वृद्धि हुई है।
 
राज्य में गुणवत्तापूर्ण पौधे एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये इस साल से नर्सरियों की रेटिंग प्रारंभ की गई है। राज्य शासन ने 313 प्याज भण्डार गृह का निर्माण करवाकर किसानों को लाभान्वित किया है। इससे प्याज के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। भण्डारण किये गये प्याज का बाजार में उचित मूल्य मिलने पर बिक्री करने से किसान लाभान्वित होंगे।
 
उद्यानिकी के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव श्रंखला तैयार किये जाने के लिये विभिन्न-स्तर पर मेलों एवं संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जा रहा है। इस साल अब तक लगभग 14 हजार 567 किसान को प्रशिक्षण के लिये राज्य के बाहर महाराष्ट्र के तलेगाँव (पूना), लुधियाना और नई दिल्ली भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here