सन्डे भी हुई काम की जांच पड़ताल

0
121
Untitled-1 copyआई एन वी सी,
अम्बिकापुर,
केन्द्रीय व्यय प्रेक्षक श्री विवेक बी. उमप, सरगुजा कलेक्टर एवं सरगुजा लोकसभा संसदीय सीट की रिर्टनिंग आफिसर श्रीमती ऋतु सैन, बलरामपुर कलेक्टर डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं सूरजपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारती दासन तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरराज पी. द्वारा शनिवार को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। व्यय प्रेक्षक श्री उमप ने व्यय निगरानी समिति एवं एम.सी.एम.सी. कक्ष का अवलोकन करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आयोग के दिशा निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाने कर्मचारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने कर्मचारियों को दी गई जिम्मेदारी पूर्ण लगन एवं समय सीमा के भीतर निर्वहन करने कहा। उन्होंने कार्यालयों में संधारित विभिन्न दस्तावेजांे का अवलोकन किया। अधिकारियों द्वारा निर्वाचन शाखा, शिकायत एवं कंट्रोल कक्ष, एकल खिड़की प्रणाली कक्ष का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एन.एन. एक्का, जिला पचंायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. एक्का उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here