आई एन वी सी ,
लखनऊ,
वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे का शनिवार को फैजाबाद स्थित आवास पर सुबह निधनहो गया। पाण्डे 63 वर्ष के थे तथा गत वर्ष राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से सेवानिवृत्त हुए थे। वहनेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा लोकतंत्र सेनानीथे।
पाण्डे छह माह से बीमार थे। उनके परिवार में मां, पत्नी, दो बेटे व दो बेटियां हैं। दो बेटियां तथा एक बेटाविवाहित है। राजेन्द्र पाण्डे छात्र जीवन से ही क्रांतिकारी विचारों के थे। वह आपात काल में जेल गए थे। उन्होंनेपत्रकारिता की शुरुआत युग विवेक साप्ताहिक से की थी। इसके उपरान्त पाण्डे हिन्दी दैनिक स्वतंत्र •ाारत औरराष्ट्रीय सहारा में कार्यरत रहे। उन्होंने फैजाबाद और लखनऊ में पत्रकारिता की। पाण्डे ने कानून की पढ़ाई की थीतथा फैजाबाद में कुछ समय वकालत •ाी की।
पाण्डे एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) में प्रदेशउपाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री समेत वि•िान्न पदो ंपर रहे। वह फैजाबाद जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष •ाीरहे। पाण्डे का आज अपरान्ह अयोध्या में सरयू तट पर अन्तिम संस्कार कर दिया गया। अन्तिम संस्कार केसमय फैजाबाद और लखनऊ के अनेक पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी मौजूद थे। प्रमुख रूप से मंत्री तेजनारायण पाण्डे, सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी मौजूद थे।