बिजनौर में गर्भवती महिला को लाठियों से पीटा गया : डा0 मनोज मिश्र

0
60

download (1)आई एन वी सी,
लखनऊ,
भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार की पुलिस व्यवस्था पूरी तरह फेल हो जाने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्त डा0 मनोज मिश्र ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि प्रदेश की पुलिस व्यवस्था न केवल पूरी तरह से फेल हो गई है बल्कि निरंकुश, अराजक और जातिवादी सोच की हो गई है। प्रदेश भर में पुलिस ज्यादतियां कर रही है परिणाम स्वरूप मारी-पीटी जा रही है। कानून व्यवस्था के मामले में सरकार और उसकी पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है।

डा0 मिश्र ने कहा कि बिजनौर में गर्भवती महिला को लाठियों से पीटा गया, महिला का गर्भपात हो गया। पुलिसिया जंगलराज की जीवन्त बानगी है यह घटना। प्रतापगढ़ में मासूम पर पुलिस ने जुल्म ढ़ाया और मेरठ में एक व्यक्ति ने पुलिस की जीप के शीशे पर सिर पटक-पटक कर अपने को लहुलुहान कर लिया। बागपत में बदमाशों ने दरोगा और सिपाही को गोली मार दी। एक दिन के अन्दर इतनी घटनाएं प्रदेश में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था का जीवंत प्रमाण है।

डा0 मिश्र ने सपा सरकार के मंत्री अभिषेक मिश्र के बयान की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि मंत्री जी बताये कि दुनिया के किस सभ्य लोकतांत्रिक देश में हर महिला के पीछे एक पुलिस का सिपाही लगा है। मंत्री लोग अपनी मर्यादा भूल गये है और कानून व्यवस्था के फ्रन्ट पर पूरी तरह फेल हो जाने के कारण उल जलूल बाते कर रहे है। डा0 मिश्र ने कहा कि सरकार और पुलिस की हनक होती है जो आम जन को सुरक्षा का एहसास कराती है और अपराधियों के अन्दर दहशत पैदा करती है। सपा सरकार में इसके उलट अपराधी सुरक्षित और जनता भयग्रत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here