देहरादून,
बुधवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा देर रात देहरादून शहर के हालात का जायजा लेने निकलें। उन्होंने ठंड से ठिठुर रहे बेसहारा लोगों के हालचाल जाने तथा उन्हें कम्बल बांटे। घटाघर स्थित रैनबसैरा, एस्लेहाॅल व परेड ग्राउंड के आस-पास, जहां भी उन्हें बेघर-बार लोग ठंड से बेहाल मिले, उन्होंने सबको कम्बल ओढाकर अपनी मानवीय संवेदना प्रकट की। फौरी तौर पर उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि बेघर लोगों के लिये अविलम्ब शेल्टर होम बनाये जाये उन्होंने जिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि जो भी लोग बेघर है तथा खुले में रह रहें है उनकी रहने की व्यवस्था तुरन्त करें तथा ऐसे लोगों के लिए रात ही में अस्थायी टेन्ट की व्यवस्था कर उन्हें उसमें रखा जाय। बेसहारा लोगों का आकलन कर जरूरत के मुताबिक शेल्टर होम बेघर लोगो के लिए बनाये जायं। ठंड के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी को चैराहो पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।।
मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिये है कि वे बेघर लोगो को ठंड से बचाने के लिये शेल्टर होम बनाकर सभी आवश्यक प्रबंध करें, साथ ही अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि कोई भी बेघर व्यक्ति खुली छत के नीचे न रहें। उन्हांेने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि वे स्वयं भी शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले, तथा पीडितों की मदद करें। उन्होंने चैराहो पर अलाव जलाने की अविलम्ब व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी बेघर लोगों की मदद को आगे आने को कहा।
शहर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक राजकुमार, जिलाधिकारी देहरादून बीवीआरसी पुरूषोतम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केवल खुराना, मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार, अपर जिलाधिकारी हरक सिंह रावत आदि थे।