आई एन वी सी न्यूज़
रोहतक ,
प्रदेशाध्यक्ष कहा कि आज पुरा देश अभिनन्दन मांग रहा है लेकिन भाजपा वोट मांगने पर लगी हुई है | हमारे देश का जवान सबसे मजबूत है जो दुश्मनों से बोर्डर पर देश की सुरक्षा के लिए दिन –रात लोहा ले रहा है न की जवानों पर राजनीती करने वाली भाजपा का बूथ |
प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि जब भाजपा के नेता पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा कह रहे है इस युद्ध से भाजपा की सीटें बढेंगी तो शहीद के शवों के साथ सीटें बढ़ाने के लिए राजनीती की जा रही है | तो क्या इस समय देश का बॉर्डर मजबूत होना चाहिए या भाजपा का बूथ मजबूत होना चाहिए |
जयहिन्द ने सवाल करते हुए कहा कि क्या इस समय सरकार के लिए अभिनन्दन को लाना प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए ? शहीदों के शवों पर राजनीती करने वालों के ये देश माफ़ नहीं करेगा | जब सेना युद्ध की तैयारी कर रही है तब भाजपा चुनाव की तैयारी कर रही है |
प्रदेशाध्यक्ष ने मागं की कि चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं को 10 दिन के लिए बॉर्डर पर भेजे | हम भी बोर्डर पर जाने के लिए तैयार है |