आई एन वी सी,
शिमला,
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 13 दिसम्बर, 2013 को जारी आदेशों की अनुपालना में प्रदेश युवा सेवाएं एव खेल विभाग लड़के व लड़कियों (अंडर-21) की सीकर (राजस्थान) में 30 जनवरी से 4 फरवरी, 2014 तक आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश जूनियर वाॅलीबाल टीम के लिए लड़के व लड़कियों (अंडर-21) का चयन व ट्रायल इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 18 जनवरी, 2014 को प्रातः 10.00 बजे किया जाएगा इसमें चयनित खिलाड़ी सीकर में 30 जनवरी से 4 फरवरी, 2014 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि वही खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि प्रथम जनवरी, 1993 व उसके बाद की हो। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे अपना आयु प्रमाण पत्र अपने साथ अवश्य लाएं। चयनित खिलाडि़यों का प्रशिक्षण शिविर इंदिरा गंाधी खेल परिसर में 22 जनवरी, 2014 से आरम्भ किया जाएगा।