आदेश त्यागी ,
आई एन वी सी,
हरियाणा
मु खय संसदीय सचिव एवं खरखौदा विधायक जयवीर सिंह ने बैंयापुर-लहराड़ा के राजकीय उच्च विद्यालय में करीब 32 लाख रुपये की लागत से तैयार 8 कमरों का उदघाटन करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा के क्षेत्र में राज्य अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। मुखय संसदीय सचिव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से ये बच्चे राष्ट्र निर्माता भी हैं। बच्चों को सही शिक्षा देना एक अध्यापक का प्रथम कत्र्तव्य है। बुराईयों से बचाते हुए जहां माता-पिता बच्चे को आगे ले जाते हैं वहीं शिक्षक भी उनका जीवन संवारने में अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए अध्यापक को देश का निर्माता कहा जाता है। अगर किसी समाज या राष्ट्र को आगे बढऩा है तो उस देश को बच्चों के लिए बेहतरीन शिक्षा नीति अपनानी होगी। आज का समय तकनीकी शिक्षा का समय है। सोनीपत जिले का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान है। जिला में अनेकों स्कूलों, कालेजों तथा विश्वविद्यालयों के माध्यम से आने वाली पीढी का भविष्य संवारते हुए उन्हें बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। विधायक ने कहा कि मुखयमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा के मार्गदर्शन मेें राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। शिक्षा के महत्व को समझते हुए मुखयमंत्री द्वारा बच्चों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफत किताबें, वर्दियां देने के साथ-साथ वजीफे भी दिए जा रहे हैं। नारी शिक्षा के महत्व को देखते हुए लड़कियों को भी बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। नारी को शिक्षित करना और भी जरूरी है, क्योंकि नारी दो घरों को शिक्षित करती है। उन्होंने आगे कहा कि गांव बैंयापुर-लहराड़ा के स्कूल में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण करवाया जायेगा। गांव बैंयापुर में करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से तथा गांव लहराड़ा में लगभग 83 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर हैं। इससे पूर्व खरखौदा विधायक का कार्यक्रम में पहुंचने पर फूलमालाएं पहनाकर एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए अध्यापक उमेद सिंह को स म्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने पर अनिता, सपना, निशा, आशा, नवीन, रितु, पूजा, ज्योति सहित कई छात्र-छात्राओं को मु य संसदीय सचिव द्वारा स मानित किया गया। इस अवसर पर एचपीसीसी के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष जोगेन्द्र शर्मा, ईश्वर सिंह दहिया, अशोक सरोहा, सुदामा राठधना, सतीश रोहणा, जगवंत दहिया, हसंराज रोहट, बैंयापुर सरपंच दिलबाग सिंह, लहराड़ा सरपंच अजय सिंह, बीडीपीओ रामफल सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।