रायपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल रात यहाँ अपने निवास पर राजधानी रायपुर के पत्रकार श्री शंकर पाण्डेय द्वारा लिखित पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ के पुरातन पुरोधा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखन और प्रकाशन के लिए श्री पाण्डेय को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री पाण्डेय द्वारा छत्तीसगढ़ पर लिखित यह तीसरी पुस्तक है। लगभग सवा सौ पृष्ठों की इस इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अब तक के राज्यपालें और मुख्यमंत्रियों सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पत्रकारों और पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 46 विशिष्ट जनों का सचित्र जीवन परिचय शामिल है। श्री पाण्डेय ने वर्ष 2006 में ‘इतिहास के आईने में छत्तीसगढ’ और वर्ष 2009 में ‘छत्तीसगढ़ के राजवंश’ शीर्षक से दो किताबों की रचना की है। इस अवसर पर श्री रीतपर्ण मिश्रा, श्रीमती शिल्पा मिश्रा, श्री मकरंद खेर और सुश्री स्नेहा पाण्डेय उपस्थित थीं।