अहमदाबाद | किसान आंदोलन के समर्थन में गुजरात कांग्रेस मंगलवार को राज्य की सभी एपीएमसी बंद करवाएगी| गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावडा ने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को इसका आदेश दिया है| केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 11 दिनों से किसान दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है| कांग्रेस समेत 22 जितने राजनीतिक दलों ने किसानों के भारत बंद के ऐलान का समर्थन किया है| गुजरात में कई मार्केटिंग यार्ड, व्यापारी एसोसिएशन, कोली समाज इत्यादि ने बंद का समर्थन किया है| गुजरात कांग्रेस ने भी भारत बंद को लेकर अपनी रणनीति बनाई है| गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावडा ने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को राज्य के प्रत्येक जिले में एपीएमसी बंद कराने का आदेश दिया है| अमित चावडा ने कांग्रेस के विधायकों को अपने जिलों में किसानों के समर्थन में एपीएमसी बंद कराने को कहा है| साथ ही विधायकों और कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार के घर्षण में नहीं उतरने की कड़े शब्दों में हिदायत दी है| अमित चावडा ने किसानों और व्यापारियों को समझाकर बंद को सफल बनाने में सहयोग मांगने को कहा है| गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से किसानों ने दिल्ली को घेर रखा है और 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है| गुजरात के वडोदरा में व्यापारियों ने इसके समर्थन में मंगलवार को बाजार बंद रखने की घोषणा की है| राजकोट और गोंडल मार्केटिंग यार्ड भी 8 दिसंबर को बंद रखने का ऐलान किया गया है| हांलाकि उत्तरी गुजरात स्थित एशिया की सबसे बड़ी मंडी ऊंझा एपीएमसी ने खुद को बंद से अलग रखते हुए मंगलवार को रोज की भांति मार्केट खुला रखने का फैसला किया है|PLC.














