अच्छी परवरिश सफलता का राज

0
39

देश और विदेश में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने काम के साथ-साथ अपने अंदाज से भी लोगों का दिल जीता है। हाल ही में उन्होंने अपने व्य‎क्तिव को लेकर बात की। उन्होंने कहा ‎कि उनके व्यक्तित्व को आकार देने में उनकी परवरिश की भूमिका अहम है। अभिनेत्री ने कहा ‎कि “मैं पारंपरिक भारत व इसमें समाहित प्राचीन ज्ञान और मॉर्डन इंडिया व इसकी शहरी भागदौड़ के सम्मिश्रण से बनी हूं। मेरी परवरिश दो भारतीयों के साथ-साथ पूरब और पश्चिम का मेल है।” बता दें ‎कि वर्कफ्रंट पर प्रियंका नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के काम में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। इसके अलावा, प्रियंका रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अगली सुपरहीरो फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी दिखाई देंगी। इस बीच, प्रियंका का संस्मरण ‘अनफिनिश्ड : अ मेमॉयर’ भी पूरी तरह से तैयार है, जिसे अगले साल जनवरी में जनवरी में जारी किया जाएगा। PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here